फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These investors, who have been cheat by pincon company, now arrived in the SOG

पिनकॉन ग्रुप से ठगी का शिकार हुए ये निवेशक, अब पहुंचे एसओजी

Mon, 06 Nov 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 06 Nov 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
These investors, who have been cheat by pincon company, now arrived in the SOG
ठगी का शिकार निवेशक - फोटो : Vishnu Sharma
मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाने और फिर ठगी करने का मामला सामने आने के बाद अब पीड़ितों का एसओजी पहुंचना शुरू हो गया है। पिनकॉन कंपनी की ठगी का शिकार हुए 30-35 ऐसे लोग एसओजी आॅफिस पहुंचे और आईजी दिनेश एमएन से मिलकर उन्हें आपबीती बताई।
विज्ञापन


इन पीड़ितों में ज्यादातर जयपुर, चौमूं व निवाई के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अपना लाखों रुपया पिनकॉन कंपनी की विभिन्न स्कीमों में निवेश किया था, लेकिन 2014 में अचानक कंपनी का अजमेर स्थित कार्यालय बंद हो गया।
विज्ञापन


वे इधर उधर भटकते रहे। इनमें कुछ के रुपए वापस मिल गए। इसके अलावा बाकी पीड़ित लोग आगरा, यूपी पहुंचे। जहां से उन्हें कलकत्ता भेज दिया। वहां भी कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी टालमटोल करते रहे। इसी बीच ठगी के शिकार पीड़ितों को पिनकॉन कंपनी के चेयरमैन मनोरंजन रॉय, विनय सिंह और दो अन्य डायरेक्टर्स के गिरफ्तार होने की सूचना मिली। तब वे वापस जयपुर आए और एसओजी में अपनी शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार लोगों को गुमराह कर करीब 56 करोड़ का निवेश करवाया

These investors, who have been cheat by pincon company, now arrived in the SOG
पिनकॉन कंपनी का चेयरमेन मनोरंजन रॉय - फोटो : social media
गौरतलब है कि राजस्थान में करीब सात साल पहले अनधिकृत तरीके से शुरू की गई पिनकॉन ग्रुप ने अपनी ब्रांच अजमेर में खोली। यहां संदीप घोष ने लुभावनी स्कीम में मुनाफा कमाने के लालच में 76 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद कंपनी ने राजस्थान के अलग-अलग शहरों में 11 आॅफिस खोले। जिनमें करीब 25 हजार लोगों को गुमराह कर करीब 56 करोड़ का निवेश करवाया और करीब 39 करोड़ रुपए हड़पकर कंपनी बंद कर दी गई।

इसकी शिकायतें मिलने पर करीब दो माह पहले एसओजी राजस्थान की टीम ने निगरानी शुरु की। ठगी के शिकार संदीप घोष ने मुकदमा दर्ज करवाया। इसी केस की कड़ी के पड़ताल में पिनकॉप कंपनी के डायरेक्टर्स द्वारा देशभर में करीब 3 लाख निवेशकों से लगभग 1600 करोड़ रुपए निवेश के बहाने जमा कर धोखाधड़ी की गई। 

पिनकॉन कंपनी के कलकत्ता, पश्चिम बंगाल निवासी चेयरमेन मनोरंजन रॉय समेत कंपनी के अन्य डायरेक्टर विनय सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो अन्य आरोपी डायरेक्टर हरीसिंह को लॉयर्स कॉलोनी, आगरा से और रघु शेट्टी को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी सात दिन के रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed