{"_id":"58eb92ae4f1c1b9f36cf540d","slug":"the-trader-was-robbed-in-the-muhana-mandi-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुहाना मंडी में व्यापारी को लूटकर भागे बाइक सवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुहाना मंडी में व्यापारी को लूटकर भागे बाइक सवार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
demo loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहाना मंडी में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश एक व्यापारी से नकदी भरा बैग लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस ने बदमाशों की नाकाबंदी करवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार लूट की वारदात चिराना, उदयपुरवाटी निवासी रविंद्र माली के साथ हुई। वह सोमवार दोपहर को मुहाना मंडी में दुकानदारों को भुगतान करने आए थे। करीब दो बजे रुपयों से भरा बैग लेकर एक और दुकानदार को पैदल ही पेमेंट करने जा रहे थे। तभी पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए। इनमें पीछे सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर व्यापारी रविंद्र के हाथों से बैग लूट लिया और वहां से भाग निकले।
हल्ला मचाने पर आसपास मौजूद अन्य व्यापारी वहां पहुंचे। इसके बाद मुहाना थाने में सूचना दी। पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने हेलमेट लगा रखा था। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। ऐसे में पुलिस लूट की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जिसमें बदमाशों का हुलिया आया है। बैग में करीब एक लाख सत्तर हजार रुपए थे।