फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The bribe was taking through the broker, lineman and broker arrest

दलाल के मार्फत घूसखोर लाइनमैन ले रहा था रिश्वत

Mon, 20 Nov 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 20 Nov 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
 The bribe was taking through the broker, lineman and broker arrest
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के लाइनमैन  को दलाल के मार्फत रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से रिश्वत में लिए गए साढ़े 12 हजार रुपए बरामद कर लिए है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई झुंझूनूं जिले में एसीबी टीम प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर हवा सिंह के नेतृत्व में दी गई। इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी अनिल कुमार बिजली निगम कंपनी में लाइनमैन  है और सह आरोपी दलाल राजेश जाट है। वह गांव अलीपुर, थाना बगड़ झुंझूनूं का है। इस संबंध में गांव सिरियासर कलां, थाना सदर, झुंझूनूं निवासी परिवादी प्रवीण कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि उनके निवास पर घरेलू बिजली मीटर लगा है। जिसकी स्क्रीन खराब है। आरोपी लाइनमैन  अनिल कुमार ने इस मीटर की फोटो खींचकर वीसीआर भरने की धमकी दी और 14 नवंबर को डरा धमकाकर परिवादी 2,700 रुपए ले लिए। .
विज्ञापन
विज्ञापन

....अपने दलाल को भेज दिया

 The bribe was taking through the broker, lineman and broker arrest
bribe - फोटो : Demo pic
12 हजार 300 रुपए बकाया बताकर रिश्वत की मांग करने लगा। परिवादी प्रवीण कुमार से बातचीत के बाद अनिल कुमार ने खुद रिश्वत की रकम लेने जाने के बजाए अपने दलाल राजेश कुमार को भेज दिया। उसने ज्योंही परिवादी प्रवीण कुमार से रिश्वत की रकम ली।

तभी ईशारा मिलने पर एसीबी ने सह आरोपी राजेश कुमार को धरदबोचा। पूछताछ में उसने रिश्वत आरोपी अनिल कुमार के लिए लेने की बात कही। तब एसीबी टीम ने उसे ​भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर​ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed