{"_id":"59d0f7d74f1c1ba2538b53d3","slug":"struck-the-knife-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाॅर्न बजाकर साइड मांगी, मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाॅर्न बजाकर साइड मांगी, मारा चाकू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार का हाॅर्न बजाने को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में रामगंज थाना पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हमलावरों को आज कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा है।
अजमेर के रामगंज थाने के सहायक उपनिरीक्षक समुंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गरबा देखकर कार से लौट रहे कमलेश सिंधी और उसके दोस्त यश, सुमित व अमर गुर्जर पर नशेड़ी युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि नशेड़ी युवक रोड के बीचोंबीच खड़े थे। कमलेश ने हाॅर्न बजाकर रोड से हटने को कहा। यह बात नशेड़ी युवकों को नागवार गुजरी और उन्होंने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया।
बीच-बचाव में आए सुमित, यश व अमर गुर्जर पर भी हमला कर दिया। हमले से चारों दोस्त घायल हो गए। एएसआई समुंद्र सिंह ने बताया कि चाकू मारने वाले भगवानगंज निवासी अजय व नरेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमाण्ड पर सौंपा है। हमले में घायल अमर गुर्जर की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।