फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Stole jewellery and cash from a house in makrana rajasthan

घर में सेंधमारी कर महिला को किया बेहोश, फिर जेवर व नकदी भाग निकले बदमाश

Tue, 20 Jun 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 20 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
Stole jewellery and cash from a house in makrana rajasthan
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नागौर जिले के मकराना में अज्ञात बदमाशों ने बीती देर रात को एक मकान में सेंधमारी कर वहां सो रही महिला को बेहोश कर दिया। इसके बाद करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी व 20 तोला सोने चांदी के आभूषण समेटकर भाग निकले। मंगलवार को वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात मकराना के जयशिव चौक में रहने वाले सत्यनारायण मालपानी के यहां हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती देर रात को उनकी बहू कंचन घर में सो रही थी। इसी दौरान घर में बदमाश चोरी व लूटपाट की नियत से घुस गए। उन्होंने कमरे में सो रही कंचन को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने घर में रखी चाबी चुरा ली और दो कमरों में रखी आलमारियों के लॉकर खोल लिए। उसमें रखे सोने के दो मंगल सूत्र, सोने की दस अंगूठी, चार जोड़ी कानों की झुमकी, सोने की पांच नथ सहित करीब 10 तोला सोने के जेवर और डेढ़ लाख रुपए चुराकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मकराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed