फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape in rajasthan- a woman raped by his brother in ajmer

पहले पति ने छोड़ा और फिर भाई ने दरिंदा बन की ऐसी हरकत

Tue, 26 Dec 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
rape in rajasthan- a woman raped by his brother in ajmer
rape attempt
पहले पति ने उसे छोड़ दिया। फिर जिस भाई के भरोसे वो जी रही थी, उसी ने हैवानियत का गंदा खेल खेला।
विज्ञापन


अजमेर के भिनाय थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने ही भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप जड़ा। इतना ही नहीं भाई पर मोटरसाईकिल से टक्कर मारकर घायल करने की बात भी महिला ने कही है। फिलहाल घायल पीड़िता का इलाज चल रहा है।

भिनाय थाना क्षेत्र के बांदनवाड़ा गांव में रहने वाली परित्यक्ता ने बताया कि उसके पति के छोड़ने के बाद से वह पीहर में ही रह रही थी।

 

विरोध जताया तो बाइक से टक्कर मारी

rape in rajasthan- a woman raped by his brother in ajmer
फाइल
उसने बताया कि आज उसका भाई उसे खेत में जाने की बात कहकर सुनसान जगह ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध जताया तो उसने बाइक से उसे कई बार टक्कर मारकर लहुलुहान कर दिया। बाद में मरा समझकर भाग गया।

राहगीरों ने उसे स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर किया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल ज्यूरिस्ट ने मेडिकल मुआयना किया है। वहीं भिनाय थाना पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed