फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Murder in illigal relationship between women and neighbor in baswara

विदेश में था पति तब पत्नी के बने पड़ोसी से संबंध, कुत्ते ने खोला खौफनाक अंजाम का राज 

Wed, 20 Dec 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 20 Dec 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Murder in illigal relationship between women and neighbor in baswara
विवाहेत्तर संबंध में हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
पति के विदेश में रहने के दौरान एक महिला के अपने पड़ोसी से अवैध संबंध बन गए। पति घर लौटा  तब लोगों की कानाफूसी में पत्नी और पड़ोसी के बीच नाजायज रिश्ते का पता चला। इसके बाद पत्नी ने तो अपने किए की माफी मांग ली, लेकिन पड़ौसी प्रेमी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


आखिरकार इस गलत संबंध का खौफनाक अंजाम हुआ। जिसे एक आवारा कुत्ते ने खोला। पति-पत्नी और वो अवैध संबंधों के बुरे हश्र का मामला है राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का। यहां नाथेलाव तालाब के पास  झाड़ियों के पास आज जमीन में दबी लाश ने सनसनी मचा दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त विजय डोकी उम्र 30 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी, बांसवाड़ा शहर के रुप में की। वह छह बहनों में इकलौता भाई था और पिछले 17 दिनों से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर जमीन में गाड़ने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने माफी मांगी, लेकिन...

Rajasthan Murder in illigal relationship between women and neighbor in baswara
love affair
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की। जिसमें आसपास लोगों से हुई पूछताछ में सामने आया कि विजय का घटनास्थल से करीब डेढ़ मीटर दूर रहने वाली एक महिला से नजदीकियां थी। जबकि उसका पति राजू कुवैत में रोजगार करता है।

इससे संदेह होने पर पुलिस ने राजू और उसकी पत्नी से पूछताछ की और कुछ ही देर में खौफनाक खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजू के कुवैत में रहने के दौरान उसकी पत्नी के पड़ौसी मृतक विजय से नजदीकियां बनी जो कि अवैध शारीरिक संबंधों में बदल गई।

कुछ दिनों पहले राजू घर लौटा तब उसे उसकी पत्नी और उनके पड़ौसी विजय के बीच नाजायज संबंधों की जानकारी मिली। आसपास के लोगों ने भी कानाफूसी कर राजू को बताया तब उसकी पत्नी ने गलती पर माफी मांग ली। साथ ही उसने विजय से मिलना-जुलना और बातचीत करना बंद कर दिया। 

...फिर यूं रची साजिश

Rajasthan Murder in illigal relationship between women and neighbor in baswara
प्रतीकात्मक तस्वीर
मृतक विजय को यह नागवार गुजरा। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फोन कर आरोपी राजू की पत्नी पर मिलने का दबाव बनाने लगा। इससे तंग आकर राजू और उसकी पत्नी ने मिलकर विजय की हत्या की साजिश रची।

दो दिन पहले किसी बहाने से विजय को घर बुलाया और राजू और उसकी पत्नी ने विजय की चाकू से वारकर हत्या कर दी। देर रात उसकी लाश घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर तालाब किनारे जमीन में गाड़ दी, लेकिन जल्दबाजी में लाश ठीक से दब नहीं सकी। 

जानकारी के अनुसार तालाब किनारे आवारा कुत्तों ने सूंघते हुए लाश का एक हाथ बाहर निकाल लिया। आज सुबह शौच के लिए गए एक स्थानीय युवक ने जमीन से ​बाहर निकला हाथ देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए।

उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तब जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पड़ताल शुरू हुई तो संदेह के आधार पर पुलिस आरोपी राजू दम्पत्ति के घर पर जा पहुंची। पूछताछ में उन्होंने चाकू से विजय की गले व पेट पर वार कर हत्या करने और शव को जमीन में गाड़ने का खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed