फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan kidnapping of a five-year-old girl from jaipur, late night found on road

पतंग दिलाने के बहाने पांच साल की बच्ची का अपहरण, फरिश्ता बना आॅटोरिक्शा चालक

Mon, 25 Dec 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 25 Dec 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan kidnapping of a five-year-old girl from jaipur, late night found on road
किडनैप
इन दिनों मासूम बच्चों का अपहरण करने वाली गैंग सक्रिय है। इस गैंग की एक वारदात एक सजग आॅटोचालक की वजह से टल गई। 
विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों मासूम बच्चों के अपहरण के कई मामले सामने आए है। पिछले दिनों झुंझुनूं में तीन साल के बालक का अपहरण हुआ था। उसी तरह का एक मामला राजधानी जयपुर में आया। यहां पांच साल की बच्ची को अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया।

जानकारी के अनुसार, राजधानी जयपुर के करणी विहार इलाके में करणी पैलेस रोड पर पांच साल की एक बच्ची रविवार को एक मैरिज गार्डन के पास  तीन अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन


तभी एक अज्ञात युवक वहां आया और उन बच्चियों से बातचीत कर पतंग दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ दूर आगे जाकर तीन बच्चियां वापस लौट आई, लेकिन पांच साल की मासूम बच्ची को अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया। तब बच्ची को गायब देखकर दादा दादी ने आसपास के लोगों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी...

Rajasthan kidnapping of a five-year-old girl from jaipur, late night found on road
पांच साल की बच्ची का अपहरण - फोटो : Demo pic
सूचना मिलने पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी अगवा बच्ची और अपहरणकर्ता का सुराग नहीं मिला। थानाप्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि देर रात करीब एक बजे खिरणी फाटक के पास से गुजर रहे एक आॅटोरिक्शा चालक को सड़क किनारे सूनसान जगह पर बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

तब टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और देखा तो अगवा बच्ची रोते हुए नजर आई। वह अकेली थी। तब आसपास परिजनों को तलाशने के बाद आॅटोरिक्शा ड्राइवर ने फरिश्ता बनकर मासूम बच्ची को वैशाली नगर थाने पहुंचाया। वहां पुलिस ने बच्ची को देखकर करणीविहार थाना पुलिस को सूचना दी। तब करणी विहार थानाप्रभारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे।

जिन्होंने बच्ची को दस्तयाब कर उसके दादा दादी को सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बच्ची के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना होने से इंकार किया है। पुलिस ने बताया कि अगवा बच्ची के माता-पिता मध्यप्रदेश के रहने वाले है। वे मजदूरी करने गुजरात गए हुए है। जिससे मासूम बच्ची अपने दादा-दादी के पास रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed