फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur- Court refuses to cancel FIR in gangrape case

सामूहिक दुष्कर्म मामले में FIR रद्द करने से कोर्ट का इनकार

Fri, 05 Jan 2018 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur- Court refuses to cancel FIR in gangrape case
Court
राजस्थान हाईकोर्ट ने सामुहिक दुष्कर्म से जुड़े मामले में एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि यदि प्रकरण में पीड़िता के बयान झूठे साबित होने पर उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


न्यायाधीश बनवारीलाल शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश सुरेन्द्रसिंह की ओर से दायर आपराधिक याचिका को खारिज करते हुए दिए। मामले के अनुसार पीडिता ने 26 अप्रैल 2016 को भांकरोटा थाने में सुखदेवसिंह, श्योपालसिंह और विक्रमसिंह सहित अन्य के खिलाफ लंबे समय तक सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयान में भी पीड़िता ने एफआईआर की बातें दोहराई।
विज्ञापन


वहीं बाद में पीडिता ने किरन व अन्य के खिलाफ अदालत में अलग से परिवाद पेश किया। जिसमें पीडिता ने अदालत में बयान दर्ज कराए कि उसने इन लोगों के दबाव में आकर भांकरोटा थाने में एफआईआर कराई है। याचिका में कहा गया कि पीड़िता ने राजनीतिक द्वेषता के चलते सुखदेवसिंह व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ऐसे में उसे रद्द किया जाए। जिसका विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि प्रकरण में आरोप पत्र पेश किया जा चुका है। यदि पीडिता ने झूठे बयान दिए हैं तो निचली अदालत को कार्रवाई का अधिकार है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिका खारिज करते हुए बयान झूठे साबित होने पर विधि अनुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed