{"_id":"5a461ae94f1c1bcd6d8b6c4a","slug":"rajasthan-fire-in-a-fire-cracker-factory-at-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश पर बंद हुई पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनजीटी के आदेश पर बंद हुई पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Demo pic
एनसीआर में पटाखों पर रोक संबंधी एनजीटी के आदेश पर बंद हुई एक पटाखा फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
यह घटना एनसीआर में शामिल राजस्थान के भरतपुर जिले के जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंद पड़ी एक पटाखा फैक्ट्री में हुई। मथुरा थानांतर्गत रिहायशी इलाके में स्थित फैक्ट्री कई दिन से बंद थी। आज यहां भीषण आग लग गई और आग की लपटें वहां रखे बारुद तक पहुंच गई। इससे वहां धमाकें होने लगे। आसपास इलाके में इससे दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर आ गए।
सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया।