फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ajmer- a girl found dead in jungle in ajmer

युवती बिना बताए गई थी घर से, झाड़ियों में मिली इस हालत में

Sat, 06 Jan 2018 04:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
rajasthan ajmer- a girl found dead in jungle in ajmer
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
झाड़ियों में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। बड़ा सवाल है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। उसके हाथों पर लगा आटा भी सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


घटना अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र की है। यहां झाड़ियों में 19 वर्षीय युवती की लाश झाड़ियों में मिली है। इससे इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

एसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि जौंसगंज क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीया कोमल का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके गले पर फांसी लगाने के व शरीर के कई हिस्सों पर जाहिरा चोट के निशान भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है।
विज्ञापन


 

बिना बताए गई थी घर से

rajasthan ajmer- a girl found dead in jungle in ajmer
युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, कोमल शाम को पांच बजे तक घर पर ही थी, इसके बाद वह बिना बताए कहीं निकल गई थी। उसकी तलाश भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. सुमेर सिंह का कहना है कि युवती के साथ मारपीट करके उसका गला घोंटा गया है और दम घुटने से ही उसकी मौत हुई है।

युवती के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया या नहीं इसके बारे में कहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि युवती के हाथों में सूखा हुआ आटा भी लगा हुआ था। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि युवती के साथ क्या हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed