{"_id":"5a2f9b3f4f1c1b686a8b9056","slug":"rajasthan-a-school-student-committed-sucide-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होकर परिजन घर लौटे तो पेड़ पर फंदे से लटका मिला मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में शामिल होकर परिजन घर लौटे तो पेड़ पर फंदे से लटका मिला मासूम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Dec 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजन रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे। लौटे तो 15 साल के मासूम की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। इसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
यह घटना राजधानी जयपुर के कानोता थाना इलाके की है जहां तिलक विहार कॉलोनी, हरध्यानपुरा गांव में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र हर्ष सिंह चौहान ने खुदकुशी कर ली। वह एक निजी स्कूल में कक्षा 11 वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि कल शाम हर्षसिंह के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वह परिजनों के साथ नहीं गया और अकेला घर पर रुक गया।
देर रात को परिजन घर लौटे तब हर्ष घर में नजर नहीं आया। आसपास तलाश करने पर परिजनों को हर्ष की लाश पास ही नीम के एक पेड़ पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

खुदकुशी की ये हो सकती है वजह
आत्महत्या
- फोटो : Demo pic
एसआई सतीश ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इससे परिजनों से ज्यादा बातचीत नहीं हो सकी है।
हालांकि, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि हाल ही में हुई परीक्षाओं में पेपर बिगड़ने की वजह से हर्ष सिंह परेशान चल रहा था। संभवतया इसी के चलते उसने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
हालांकि, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि हाल ही में हुई परीक्षाओं में पेपर बिगड़ने की वजह से हर्ष सिंह परेशान चल रहा था। संभवतया इसी के चलते उसने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।