{"_id":"59e211334f1c1bc8678b5d6b","slug":"police-caught-history-sheeter-vishal-chaudhary-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी स्पीड से पुलिस को गच्चा देता था ये हिस्ट्रीशीटर, आखिर जाल में फंसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी स्पीड से पुलिस को गच्चा देता था ये हिस्ट्रीशीटर, आखिर जाल में फंसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
शातिराना अंदाज में हर बार पुलिस को गच्चा देकर भागने वाला हिस्ट्रीशीटर आखिर में पुलिस के जाल में फंस ही गया। यह हिस्ट्रीशीटर कई बार फायर करके शहर में सनसनी फैला चुका है।
राजधानी जयपुर के इस शातिर बदमाश विशाल चौधरी को पुलिस ने आज मालवीय नगर इलाके में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि विशाल चौधरी मालवीय नगर के सिद्धार्थ नगर में देखा गया है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे धरदबोचा।
डीसीपी क्राइम विकास पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। विशाल चौधरी सांगानेर थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर और कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

Trending Videos
पहले यूं भागा था पुलिस को छका के
arrested
पुलिस के अनुसार, विशाल चौधरी ने 14 अगस्त को सहकार मार्ग पर होटल लॉस वेगास के बाहर फायरिंग कर सनसनी मचा दी थी। पुलिस वहां पहुंची तो वह भाग निकला। इसके बाद उसे पकड़ने की मुहिम तेज कर दी गई और इसके लिए एसओजी की विशेष टीम भी गठित की गई।
इससे पहले विशाल चौधरी को राजापार्क में पंचवटी सर्किल के पास एक पान की दुकान के पास से पकड़ने की कोशिश की। तब सादावर्दी में एसओजी पुलिस की टीम बोलेरो गाड़ी से पंचवटी सर्किल पहुंची, लेकिन कार में सवार विशाल को इसकी भनक लग गई और वह पुलिस की कार को ठोक कर भाग गया।