{"_id":"59e2101b4f1c1b68678b5bae","slug":"police-arrested-maternal-uncle-of-3-year-old-rohit-from-baran-murder-case-solved","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामा ही निकला तीन साल के मासूम का हत्यारा, पुलिस ने किया अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा ही निकला तीन साल के मासूम का हत्यारा, पुलिस ने किया अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के सामने तीन साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस बच्चे का मामा है।
पुलिस ने 24 घंटे में इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया। मामला राजस्थान के बारां जिले का है।पुलिस ने इस मामले में हेमराज पुत्र छीतरलाल मेघवाल निवासी नियाणा थाना छीपाबड़ौद को गिरफ्तार किया है।
बारां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी और कवाई थाना प्रभारी दलवीर सिंह फौजदार के अनुसार, जिले के सालपुर गांव में रहने वाले शुभराज मेघवाल पर अज्ञात व्यक्ति ने देर रात पत्थर बरसाकर हमला कर दिया और पलंग पर सो रहे उसके तीन वर्ष के मासूम का अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्चे की लाश गांव के ही एक कुएं में मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले की जांच की तो सामने आया कि बच्चे का मामा हेमराज भी घटना के दिन गांव में था, लेकिन हत्या के बाद वह गायब हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर हेमराज को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पूरा मामला सामने आ गया।

बच्चे के पिता को भी मार देना चाहता था आरोपी
मासूम रोहित का पिता शुभराज
- फोटो : Amar Ujala
बच्चे के पिता शुभराज ने पुलिस को बताया था कि अंधेरा होने और घर में बिजली नहीं होने से अपने साले हेमराज को पहचान नहीं सका। पत्थरों के हमले के बाद उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। शुभराज का कहना था कि हेमराज उसका भी कत्ल कर देना चाहता था, लेकिन शोर मचाने पर वो उसके सोते हुए तीन साल के मासूम रोहित को उठा ले गया। बाद में उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।