फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mother was bathed and innocent son-daughter, after a few hours mysterious death in rajasthan

मां ने नहलाकर सुलाया था अपने जिगर के टुकड़ों को, कुछ घंटे बाद हो गई रहस्यमयी मौत

Wed, 22 Nov 2017 02:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 22 Nov 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Mother was bathed and innocent son-daughter, after a few hours mysterious death in rajasthan
child_death - फोटो : Demo pic
दो मासूम भाई-बहन की रहस्यमय मौतों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने किसी परिचित व्यक्ति के जरिए दोनों बच्चों की हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन



यह मामला है राजस्थान के अलवर जिले का। यहां भिवाड़ी तहसील में यूआईटी फेज थर्ड थाना इलाके में जोडिया मेव गांव है, जहां रहने वाले रशीद मेव की पत्नी मुंशीदा ने अपने 4 साल के बेटे मोहम्मद सैफ और डेढ़ साल की बेटी हिवा को बीती दोपहर को नहला-धुलाकर घर के आंगन में सुलाया था। बच्चे भी आराम से सो गए।
विज्ञापन


मुंशीदा ने कुछ घंटे बाद अपने बच्चों को उठाने के लिए आवाजें लगाईं, लेकिन बच्चों में कोई हलचल नहीं दिखी। फिर बच्चों को हिलाया तब भी वे नहीं उठे।

बच्चों की मौत से गांववासी हतप्रभ

Mother was bathed and innocent son-daughter, after a few hours mysterious death in rajasthan
death - फोटो : Demo pic
जब बच्चों की स्थिति देख मुंशीदा घबरा गई ओर रोने चिल्लाने लगी, तब अन्य परिजन व आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। पता चला कि बच्चों की मौत हो गई है। इस रहस्यमयी मौत से गांव में हलचल मच गई।

सूचना मिलने पर यूआईटी थानाप्रभारी और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को भिवाड़ी राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जहां आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चों के शरीर पर कोई बाहरी जाहिराना चोट का निशान नहीं मिला है।

पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जिसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed