फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   missing boy found dead in a old house, some one kidnep and killed him

घर के बाहर खेल रहा मासूम अगवा, खंडहर में यूं इस हालत में मिला 

Wed, 08 Nov 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 08 Nov 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
missing boy found dead in a old house, some one kidnep and killed him
अगवा कर हत्या - फोटो : Demo pic
घर के बाहर नन्हें साथियों के साथ खेल रहा छह साल का एक मासूम अचानक गायब हो गया। पिछले तीन दिनों से पुलिस व परिजन बालक की तलाश में जुटे थे। जो कि आज एक गांव के खंडहरनुमा कमरे में मृत हालत में मिला। बच्चे का मुंह व हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।
विज्ञापन


आज दोपहर को बच्चे की लाश मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारी और बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना के बाद शव को मोर्चरी पहुंचाया। संभावना जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा कर हत्या कर दी और खंडहर में उसकी लाश को छिपा दिया।
विज्ञापन


हत्या की वजह आपसी रंजिश है या कोई बदनियती। इसकी पड़ताल में पुलिस जुट गई है। यह मामला है जयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चंदवाजी थाना इलाके का। छह साल का अमन काजी चंदवाजी के काजी मोहल्ला, गांव ताला के रहने वाले मैनूदीन काजी का बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलते वक्त किया अगवा और खंडहर में हत्या

missing boy found dead in a old house, some one kidnep and killed him
child_death - फोटो : Demo pic
वह 5 नवंबर को सुबह 11 बजे मोहल्ले में खेल रहा था। अचानक वहां से गायब हो गया। अमन के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। कुछ पता नहीं चलने पर चंदवाजी थाने में सूचना दी और अहपरण का मुकदमा दर्ज करवाया। 

इसके बाद आज दोपहर को ताला गांव में ही खंडहरनुमा मकान से दुर्गंध आने पर किसी व्यक्ति ने वहां जाकर देखा तो एक बच्चे की लाश पड़ी थी। जिसके हाथ व मुंह कपड़े से बंधे हुए थे। अमन की लाश मिलने से गांव में सनसनी मच गई। काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर चंदवाजी थानाप्रभारी, सीओ जमवारामगढ़ समेत आला अधिकारी, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed