{"_id":"597602e14f1c1b89228b4649","slug":"minor-girl-arrived-sp-office-to-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने SP से कहा, थाने में जाने से लगता है डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने SP से कहा, थाने में जाने से लगता है डर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध लेने गई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस संरक्षण दे रही है। यह आरोप पीसांगन के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक के सामने लगाए। पीड़िता ने भी थानाधिकारी द्वारा राजीनामे के लिए धमकाने का आरोप भी जड़ा।
मामला अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता गुहार लगाने आज कुछ लोगों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसपी राजेन्द्र सिंह चौधरी को बताया कि थाने वाले उसे डरा रहे है। उसने कहा कि उसके मामले की जांच शहर के किसी अधिकारी द्वारा करवाई जाए, वह पीसांगन थाने में ही नहीं जाना चाहती।
पीड़िता के साथ आए लोगों ने बताया कि 20 जुलाई को 55 वर्षीय श्रीकिशन कुमावत के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। लोगों ने बताया कि मामले को लेकर जब वह एसडीएम के पास गए तो थानाधिकारी कंवरपाल सिंह ने उन्हें मामले में राजीनामा होने की बात कही। मामले में एसपी राजेन्द्र सिंह ने जांच करवाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।