फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minor girl arrived sp office to complain

दुष्कर्म पीड़िता ने SP से कहा, थाने में जाने से लगता है डर

Mon, 24 Jul 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
minor girl arrived sp office to complain
डेमो पिक
दूध लेने गई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस संरक्षण दे रही है। यह आरोप पीसांगन के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक के सामने लगाए। पीड़िता ने भी थानाधिकारी द्वारा राजीनामे के लिए धमकाने का आरोप भी जड़ा।
विज्ञापन


मामला अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता गुहार लगाने आज कुछ लोगों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसपी राजेन्द्र सिंह चौधरी को बताया कि थाने वाले उसे डरा रहे है। उसने  कहा कि उसके मामले की जांच शहर के किसी अधिकारी द्वारा करवाई जाए, वह पीसांगन थाने में ही नहीं जाना चाहती।
विज्ञापन


पीड़िता के साथ आए लोगों ने बताया कि 20 जुलाई को 55 वर्षीय श्रीकिशन कुमावत के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। लोगों ने बताया कि मामले को लेकर जब वह एसडीएम के पास गए तो थानाधिकारी कंवरपाल सिंह ने उन्हें मामले में राजीनामा होने की बात कही। मामले में एसपी राजेन्द्र सिंह ने जांच करवाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed