{"_id":"5a30facf4f1c1bca678c13bf","slug":"live-murder-of-a-man-in-filmi-style-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में लाइव मर्डर, पिकअप के साथ गला दबोचकर दौड़ाया और फिर दिया धक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में लाइव मर्डर, पिकअप के साथ गला दबोचकर दौड़ाया और फिर दिया धक्का
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Dec 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर दो पिकअप ड्राइवरों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए एक पिकअप चालक ने फिल्मी स्टाइल में परिचित साथी का मर्डर कर दिया। हत्यारे ने अपनी पिकअप स्टार्ट कर दूसरे युवक का हाथ कसकर पकड़ लिया।
पिकअप के साथ उसे तेज दौड़ाते हुए अचानक छोड़ दिया। इससे सड़क पर सिर टकराते ही युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
यह मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले का है। जहां बिछीवाड़ा थाना इलाके में नेशनल हाइवे 8 पर बिछीवाड़ा से करीब 2 किमी दूर हुई यह जघन्य वारदात हुई। जिसमें मूल रूप से आगरा निवासी महिपाल सिंह जाट (32) की मौत हो गई। वहीं, फरार आरोपी रिंकू चौधरी निवासी सोनगा,तहसील जिला आगरा का है।

कहासुनी पर थप्पड़ का बदला हत्या में बदला
demo pic
बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार मुंबई से करीब 25 पिकअप चालकों का एक दल हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ था। सोमवार देर शाम को वे सभी बिछीवाड़ा से आगे एक होटल के बाहर खाना खाने रुके।
सभी लोग खाना खाने लगे तभी आरोपी रिंकू चौधरी और आगरा के ही महिपालसिंह जाट (32) के बीच मामूली बात पर झगड़ा हो गया। इस पर रिंकू चौधरी ने महिपाल को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर महिपाल के भतीजे ओमवीर सिंह ने बदला लेते हुए रिंकू चौधरी को थप्पड़ मार दिए।
इसके बाद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया और रिंकू को पिकअप में बैठा दिया। तभी मौका पाकर रिंकू ने पिकअप स्टार्ट कर ली और बहाना बनाकर बदला लेने की नियत से महिपाल को पास बुलाया। नजदीक आते ही रिंकू चौधरी ने महिपाल सिंह की गर्दन को अपने बांह में दबोच लिया और पिकअप को स्टार्ट कर फिल्मी स्टाइल में दौड़ाया।

करीब 50 फीट तक घसीटकर ले जाने के बाद....सिर फट गया
डेमो इमेज
- फोटो : Amar Ujala
इसे महिपाल सिंह समझ नहीं सका और वह हांफता रहा। करीब 50 फीट तक घसीटकर ले जाने के बाद पिकअप चालक आरोपी रिंकू महिपाल सिंह को हाईवे की ओर ले गया। वहां अचानक महिपाल सिंह को धकेलते हुए छोड़ दिया। इससे सड़क पर गिरते ही महिपाल सिंह का सिर फट गया।
तब उसे वहीं छोड़कर रिंकू चौधरी पिकअप लेकर उदयपुर हाइवे की तरफ भाग निकला। दूसरी तरफ, अन्य साथी पिकअप लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने सड़क पर तड़प रहे महिपाल सिंह को संभाला तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।