{"_id":"5a30df164f1c1b60678c0f02","slug":"jaipur-rajasthan-the-patient-was-taking-the-ambulance-a-pit-stopped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीज को ले जा रही थी एंबुलेंस, एक गड्ढे ने यूं रोकी राह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीज को ले जा रही थी एंबुलेंस, एक गड्ढे ने यूं रोकी राह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस गड्ढे में गिर गई, आगे का हिस्सा अंदर धंस गया
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते है आसमान से गिरा तो खजूर में अटका। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया एंबुलेंस में एक मरीज के साथ। हॉस्पिटल जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस की राह हाइवे पर बने एक गड्ढे ने रोक दी और मरीज की जान सांसत में फंस गई।
यह देख एंबुलेंस में मौजूद परिजना और घटनास्थल पर मौजूद लोग भी घबरा गए। लोग मदद को आगे आए। यह मामला है आज दोपहर राजधानी जयपुर में सीकर रोड का। जहां रोड नंबर 14 के पास तेज रफ्तार एक एंबुलेंस पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। यह एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर हरमाड़ा से शहर की तरफ आ रही थी।
तभी नंबर 14 पुलिया के पास मुख्य सड़क पर यह हादसा हो गया। पानी से भरा यह गहरा गड्ढा हाइवे पर बनी सर्विस रोड पर बना था। जहां इंटर लॉकिंग ईंटे लगी हुई थी। ड्राइवर को पता नहीं चला और एंबुलेंस गड्ढे में गिर गई।

मरीज, उसके परिजनों को बाहर निकाला और
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
यह देखकर वहां आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सबसे पहले मदद कर एंबुलेंस में मौजूद मरीज और उसके परिजनों को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद तत्काल नजदीक ही खड़ी क्रेन को मौके पर बुलाया और एंबुलेंस को बाहर निकाला। हालांकि, मामले के बारे में पुलिस अनजान बनी रही। उन्होंने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। इससे मरीज के बारे में पता नहीं चला।