फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur rajasthan dairy cash collection agent murder case open, 4 accused arrest

कलेक्शन एजेंट की हत्या के बाद जलमहल में फेंका हथियार, यूं रची थी कत्ल की साजिश

Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
jaipur rajasthan dairy cash collection agent murder case open, 4  accused arrest
सीसीटीवी फुटेज में आए बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में दिनदहाड़े सरस डेयरी के कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या के लिए कातिलों ने सुनियोजित तरीके से प्लानिंग कर दो—तीन दिन पहले तक रैकी की। हत्या की वारदात के बाद प्रयुक्त हथियार को आमेर रोड पर जलमहल में फेंक दिया।
विज्ञापन


वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। जिसका खुलासा पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारी सोमवार को करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि वारदात में एक मास्टरमाइंड था।
विज्ञापन


जबकि, तीन अन्य बदमाशों ने डेयरी कलेक्शन एजेंट ओमप्रकाश शर्मा से मोटी रकम लूटने के इरादे से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। ये आरोपी ब्रहृमपुरी और कोतवाली इलाके के रहने वाले बताए जा रहे है। यह भी सामने आया कि चारों आरोपी नशा करने के आदी है। इन्हें रुपयों की जरुरत थी। इनमें एक आरोपी के पिता डेयरी बूथ चलाते है। उसी ने इस लूट को अंजाम देने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सिर पर डंडे से हमला कर और रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश

jaipur rajasthan dairy cash collection agent murder case open, 4  accused arrest
मृतक ओमप्रकाश - फोटो : File photo
इसके बाद 8 ​जनवरी को दोपहर को करतारपुरा फाटक, महेश नगर निवासी डेयरी कलेक्शन एजेंट रोजाना की तरफ नंदपुरी, सोढाला से केश कलेक्शन इकट्ठा कर आॅफिस के लिए रवाना हुए।

तब बाइक सवार तीनों बदमाशों ने पहले ओमप्रकाश के सिर पर डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया और रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। लेकिन ओमप्रकाश ने बैग नहीं छोड़ा। उसे कसकर पकड़ लिया। तब एक बदमाश ने उनके कंधे पर गोली मारकर हत्या कर दी।

लेकिन लूटेरे बैग को नहीं लूट सके। जिसमें करीब 7 लाख 85 हजार रुपए रखे थे। सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस को अहम सुराग हासिल हुआ। इसके बाद एक संदिग्ध पकड़ा गया और पूछताछ के आधार पर चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed