{"_id":"591b03f84f1c1bcc3bf23b11","slug":"jaipur-police-arrested-another-gang-member-for-cheating-by-refusing-to-refund","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीसी रिफंड करवाने का झांसा देकर ठगी, गैंग का एक और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीसी रिफंड करवाने का झांसा देकर ठगी, गैंग का एक और साथी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 May 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन बीमा पॉलिसी के रिफंड में दुगनी रकम दिलवाने का झांसा देकर करीब एक करोड़ से ज्यादा की ठगी करने गिरोह के एक और साथी को बनीपार्क थाना पुलिस ने सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
यूपी के जौनपुर निवासी गिरफ्तार आरोपी ठाकुर राजन सिंह निवासी को मंगलवार को कोर्ट में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया। वहीं इस मामले में गिरोह के सरगना नई दिल्ली निवासी दीपक अग्रवाल व उसकी बहन समेत छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थानाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया की पिछले साल अक्टूबर माह में बिहारी मार्ग, बनीपार्क निवासी हरीसिंह राठौड़ ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि आरोपियों ने उनको फोन करके खुद को आईआरडीए के ऑफिस से बोलना बताया और उनकी पॉलिसियों का रिफंड डबल करके दिलवाने का झांसा देकर दो साल में अलग—अलग बैंक खातों में एक करोड़ नौ लाख रुपए जमा करवा लिए।
इसके बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। इनमें आरोपी राजन सिंह के खाते में 25 लाख रुपए जमा करवाए थे। राजन नोएडा में किराये से रहता है और खुद को बसपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता बताता है। उसके साथी लिखमी चन्द के खाते में भी ढाई लाख रुपए जमा करवाए गए थे। वह नोएडा से एक पार्टी का जिलाध्यक्ष है।