{"_id":"5a2aa0d84f1c1bc1678c0765","slug":"jaipur-innocent-kill-was-to-avoid-engagement-now-life-sentence-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की सगाई टालने के लिए की थी मासूम की हत्या, अब आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की सगाई टालने के लिए की थी मासूम की हत्या, अब आजीवन कारावास की सजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफा प्यार के चलते युवती के छोटे भाई की हत्या करने के अभियुक्त ज्ञानू सैनी को शहर की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
जयपुर शहर के अतिरिक्त अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-5 ने मामले की सुनवाई करते हुए सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश चौधरी ने अदालत को बताया गया कि जयसिंहपुरा खोर इलाके में रहने वाला अभियुक्त युवती को एक तरफा प्यार करता था। अभियुक्त को पता चला कि युवती की किसी ओर से सगाई हो रही है, तो उसने सगाई तुड़वाने के लिए युवती के भाई 11 वर्षीय गोविन्द सैनी की 23 जुलाई 2012 हत्या कर दी।
यहां उसने दस किलोग्राम के पत्थर से गोविन्द का सिर कुचल कर उसकी बेरहमी से हत्या की।
इस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। मामले की सुनवाई के दोरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 27 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए।