फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Improper examination of fetal gender, alleged doctor and woman arrested in closing clinic

बंद क्लिनिक में भ्रूण लिंग परीक्षण, कथित डॉक्टर व महिला गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 18 Apr 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
Improper examination of fetal gender, alleged doctor and woman arrested in closing clinic
कथित डॉक्टर हरफूल सिंह व महिला सहयोगी सुशीला मीणा - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर—दिल्ली हाइवे पर अचरोल के एक बंद क्लिनिक में अवैध तरीके से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले एक कथित डॉक्टर हरफूल सिंह व उसकी महिला सहयोगी सुशीला मीणा को पीसीपीएनडीटी सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से सोनोग्राफी जांच में प्रयुक्त नकली मशीन को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

 
परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि कई माह से अचरोल में बंद पड़े राहुल नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग परीक्षण करने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर पीसीपीएनडीटी सेल के इंस्पेक्टर उमेश निठारवाल के नेतृत्व में डिकाॅय आॅपरेशन की कार्रवाई रची गई। जिसमें महिला व सहयोगी महिला को बोगस ग्राहक बनाकर मंगलवार को सुबह बंद पड़े राहुल नर्सिंग होम में ठहराया एवं भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए दलाल सुशीला मीणा के मार्फत 30 हजार रूपये में सौदा तय हुआ। सुशीला ने तथाकथित डॉक्टर हरफूल सिंह को बुलाया।
विज्ञापन

 

जयपुर और सीकर में कस्बों तक तक फैला है जाल

Improper examination of fetal gender, alleged doctor and woman arrested in closing clinic
बंद क्लिनिक में भ्रूण लिंग परीक्षण - फोटो : Vishnu Sharma
इसके बाद आरोपी हरफूल सिंह ने बंद कमरे में गर्भवती महिला की भ्रूण लिंग जांच कर गर्भस्थ शिशु के लिंग की जानकारी दी। फिर गर्भपात करवाने की सलाह देते हुए 30 हजार रूपये की और मांग की। तभी इशारा मिलते ही पीसीपीएनडीटी सेल टीम ने हरफूलसिंह व सुशीला मीणा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी जब्त कर ली। 

परियोजना निदेशक रघुवीर सिंह ने बताया कि डिकाॅय आॅपरेशन में पकड़ा गया तथाकथित डॉक्टर हरफूल सिंह इससे पहले भी 7 मई 2016 को अपंजीकृत मशीन से लिंग जांच करते हुए निर्मल महला के साथ सीकर में पकड़ा गया था। हरफूल ​के जयपुर जिले के सभी कस्बों समेत सीकर जिले में भी दलालों का नेटवर्क है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed