फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   illigal Doda post caught in barmer, smugglers run away leaving the car

इनोवा में अवेध डोडा पोस्त की तस्करी, गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर 

Sun, 18 Jun 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 18 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
illigal Doda post caught in barmer, smugglers run away leaving the car
तस्करी - फोटो : Demo pic
बाड़मेर जिले में बालोतरा थाना पुलिस ने एक कार्रवाई कर एक इनोवा गाड़ी से तस्करी की 17 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस को देख गाड़ी के ड्राइवर और तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बाड़मेर गगनदीप सिंगला ने बताया कि बालोतरा थानाप्रभारी भंवरलाल सिरवी शनिवार को हाईवे पर गश्त करते हुए हाउसिंग बोर्ड,असाड़ा, टापरा करते हुए सरहद कालुड़ी ग्राम के बस स्टेण्ड से पहले बालोतरा की तरफ पहुंचे। वहां से गुजर रही काले रंग की इनोवा गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो डिक्की में एक कपड़े का बोरा मिला। इसमें 17 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था। इस दौरान मौका पाकर ड्राइवर और तस्कर वहां से भाग गए। पुलिस ने गाड़ी और डोडा पोस्ट कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed