{"_id":"5a4501564f1c1b686a8bc497","slug":"illegal-recovery-game-running-from-high-security-jail-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्यूरिटी जेल से चल रहा अवैध वसूली का खेल, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई सिक्यूरिटी जेल से चल रहा अवैध वसूली का खेल, एक गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से बहरोड़ में अवैध वसूली करने का खेल किया जा रहा है। हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सुनील उर्फ लीडर मोबाइल के माध्यम से बहरोड़ के व्यापारियों को धमकी देकर अपने भाई के माध्यम से अवैध वसूली करवाता है।
व्यापारियों एवं पीड़ितों की शिकायत पर बहरोड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा के बावल निवासी शूटर सुनील उर्फ लीडर के भाई राजेश पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। बहरोड़ थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अलवर कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पीसी रिमांड पर लिया। थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि वर्ष 2014 में दीपावली के दिन पार्षद त्रिलोकचंद को गोली मारने वाला सुनील उर्फ लीडर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।
जहां से मोबाइल पर व्यापारियों, प्रॉपर्टी डीलर एवं जनप्रतिनिधियों को धमकी देकर अपने भाई से अवैध वसूली करवाता है। पुलिस प्रतिमाह लाखों रुपए की अवैध वसूली करने की संभावना जता रही है। हालांकि पीसी रिमांड के बाद ही आरोपी से खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर, गिरफ्तारी के बाद अजमेर में हाई सिक्योरिटी जेल में सुरक्षा की चूक को लेकर सवाल उठने लगे हैं।