{"_id":"594693324f1c1b22628b4a84","slug":"illegal-liquor-seized-in-nasirabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्किट की आड़ में ले जाई जा रही 85 लाख की शराब जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिस्किट की आड़ में ले जाई जा रही 85 लाख की शराब जब्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने रविवार को बिस्किट की आड़ में हरियाणा से उदयपुर ले जाई जा रही अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त किया। पकड़ी गई शराब की कीमत 85 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार किया है।
थानाप्रभारी लक्ष्मणाराम चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी कर उदयपुर ले जाई जा रही है। इस पर झड़वासा के निकट हाईवे पर नाकाबंदी कर जाल बिछाया गया। जिसमें एक हरियाणा नम्बर के ट्रक को रोका गया तो चालक ने बिस्किट भरे होने की बात कही। ट्रक में ऊपर बिस्किट भी रखे हुए थे, लेकिन नीचे हरियाणा निर्मित शराब के कर्टन मिले। इस पर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर ट्रक को थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार ट्रक में 993 कर्टन शराब के मिले, जिसकी कीमत 85 लाख रुपए है।
जिस ट्रक में शराब ले जाई जा रही थी वह भी चोरी का है। ट्रक चालक पंजाब के पटियाला निवासी सुरजीत सिंह और खलासी सतवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य तस्कर का सुराग लगाया जा रहा है।