फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   illegal liquor seized in nasirabad

बिस्किट की आड़ में ले जाई जा रही 85 लाख की शराब जब्त

Sun, 18 Jun 2017 08:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor seized in nasirabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अजमेर की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने रविवार को बिस्किट की आड़ में हरियाणा से उदयपुर ले जाई जा रही अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त किया। पकड़ी गई शराब की कीमत 85 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाप्रभारी लक्ष्मणाराम चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी कर उदयपुर ले जाई जा रही है। इस पर झड़वासा के निकट हाईवे पर नाकाबंदी कर जाल बिछाया गया। जिसमें एक हरियाणा नम्बर के ट्रक को रोका गया तो चालक ने बिस्किट भरे होने की बात कही। ट्रक में ऊपर बिस्किट भी रखे हुए थे, लेकिन नीचे हरियाणा निर्मित शराब के कर्टन मिले। इस पर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर ट्रक को थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार ट्रक में 993 कर्टन शराब के मिले, जिसकी कीमत 85 लाख रुपए है।
विज्ञापन


जिस ट्रक में शराब ले जाई जा रही थी वह भी चोरी का है। ट्रक चालक पंजाब के पटियाला निवासी सुरजीत सिंह और खलासी सतवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य तस्कर का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed