फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Husband set fire to himself and wife

पत्नी को आग लगाकर खुद को किया आग के हवाले

Sun, 23 Jul 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 23 Jul 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
Husband set fire to himself and wife
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक कलह के चलते आज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद खुद पर भी केरोसिन उडेलकर आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से घिरे दंपत्ति की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े। पानी फेंककर आग को बुझाया।
विज्ञापन


फिर पुलिस को सूचना देकर गंभीर रुप से झुलसे दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। यह घटना अलवर के एमआईए थाना इलाके में सहजपुर गांव में हुई। जहां कचावा का बास की ढाणी में रहने वाले लेखराज जाटव ने आज शाम को पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी मीना पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद खुद को भी आग लगा ली। 
विज्ञापन


मामले में मीना के पीहर पक्ष का आरोप है कि लेखराज जाटव आए दिन शराब पीकर मीना से मारपीट करता था। अब एमआईए पुलिस मुकदमा दर्ज कर केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed