{"_id":"5a322d834f1c1bca678c1699","slug":"honour-killing-rajasthan-father-killed-his-daughter-in-love-affair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अॉनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने बेटी को मारी गोली और फूंक दी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अॉनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने बेटी को मारी गोली और फूंक दी लाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
युवक से प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे पिता ने अपनी बेटी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी और मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यही नहीं, चोरी छिपे बेटी की लाश को जला भी दिया। वारदात का आज पता चलने पर इलाके में रहने वाले लोगों में सनसनी मच गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।
यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान में धौलपुर जिले का। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में बेटी के प्रेमप्रसंग के चलते उसकी गोली मारकर हत्या करने की जानकारी सामने आई है। जहां सरमथुरा थाना इलाके के गांव रघुवीरपुरा में रहने वाले बनियाराम मीणा ने बीती देर रात को अपनी बेटी शिवकुमारी की देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी पिता ने गुपचुप तरीके से अंधेरे में ही बेटी के शव को जला दिया। लेकिन इसकी खबर पड़ोसियों को लग गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos
11वीं में पढ़ती थी बेटी, गांव का ही था युवक
देशी कट्टा बरामद
- फोटो : Demo pic
सूचना मिलने पर सुबह करीब 8 बजे सरमथुरा थानाप्रभारी शंभूलाल यादव व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां आरोपी को हिरासत में लेकर बारीकी से पड़ताल की गई। तलाशी लेने पर पुलिस ने देशी कट्टा बरामद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस जगह शिवकुमारी का शव जलाया गया। वहां से उसकी हड्डियां भी एकत्रित कर बरामद कर ली है। सरमथुरा थाना पुलिस के अनुसार मृतका शिव कुमारी कक्षा 11 वीं की छात्रा थी।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसका गांव के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर माता पिता ने उसे काफी टोका और समझाया। युवक से मिलने जुलने और बातचीत के लिए भी रोका। लेकिन इसे नजरअंदाज करने पर गुस्साए बनियाराम ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस इन सब तत्थों की पुष्टि करने में जुटी हुई है।