{"_id":"59b946554f1c1bb2688b4574","slug":"home-minister-katariya-called-a-crime-meeting-with-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों पर मंत्री की नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों पर मंत्री की नजर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
गृहविभाग की मासिक समीक्षा बैठक में कटारिया
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामगंज इलाके में हुए उपद्रव के बाद आज रात गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पुलिस मुख्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा मीटिंग ली। जिसमें डीजीपी अजीत सिंह समेत एडीजी रैंक के अधिकारी शामिल हुए। गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि जो पुलिसकर्मी 5 साल से ज्यादा समय से थानों एवं यातायात में कार्यरत हैं उन्हें अन्य जगहों पर लगाया जाए। इसी प्रकार सीएलजी के सदस्य जिन्हें 2 वर्ष से अधिक समय हो गया है, उनके स्थान पर नए सदस्य बनाये जाएं।
रामगंज में हुए उपद्रव पर कटारिया ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों एवं अपराधों को नियंत्रित करने का हरसंभव प्रयास करें, ताकि प्रदेश में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बना रहे।
कटारिया ने कहा कि हार्डकोर अपराधियों एवं गंभीर किस्म के अपराधों को नियंत्रित करने के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार करें कि अपराधियों में भय पैदा हो। साथ ही, पुराने लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए एक अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्थाई वारंटी, भगोड़े एवं मफरूरों के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर सामयिक पर्यवेक्षण करते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। अपराध प्रबंधन में आधुनिक तकनीक व सूचना तंत्र का अधिक से अधिक उपयोग कर संगठित अपराध एवं हार्डकोर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।