{"_id":"594a853e4f1c1b74028b4887","slug":"histrishitor-arrest-in-jaipur-accused-in-case-of-fireing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी कारोबारी पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोपर्टी कारोबारी पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
revolver
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के भांकरोटा इलाके में प्रोपर्टी कारोबारी के मकान पर फायरिंग कर फरार हुए एक आदतन बदमाश को भांकरोटा थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी श्रवण कुमार सोनी है, जो कि हिस्ट्रीशीटर है। कुछ माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसकी भांकरोटा में केसरीचन्द चौधरी नगर निवासी प्रोपर्टी व्यवसायी रामेश्वर कुमावत से रुपयों के लेनदेन को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी। इसके चलते 3 मई को श्रवण सोनी बाइक से रामेश्वर कुमावत के घर पहुंचा। जहां वह ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकला था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भांकरोटा थानाप्रभारी हेमेंद्र शर्मा और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। तब मौके से तीन कारतूस बरामद हुए थे। वारदात के वक्त प्रोपर्टी कारोबारी का मकान सूना था। इससे कोई अनहोनी नहीं हुई। वारदात के वक्त स्थानीय लोगों ने बताया था कि दोपहर करीब एक बजे चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए एक युवक बाइक पर आया और रामेश्वर कुमावत के घर पर तीन गोलियां चला दी। इसके बाद वहां से भाग निकला। यह गोलियां पहली मंजिल पर रेलिंग से टकराई।
विज्ञापन
रामेश्वर के बेटे पवन व रोहित ने बताया कि सोढ़ाला स्थित उनके प्रोपर्टी के ऑफिस में श्रवण सोनी मोटी रकम वसूलने के लिए धमकियां दे रहा था। इस संबंध में रोहित ने सोढ़ाला थाने में रिपोर्ट भी दी थी। इसके बाद श्रवण सोनी ने बजाज नगर इलाके में एसएल कट रोड पर रोहित कुमावत की सफारी कार को रुकवा कर फायरिंग कर दी थी। जिसमें भी रोहित बच निकला था। उसने बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।