फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gram Sevak took a bribe of 10 thousand rupees,arrest by acb

10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ग्राम सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार 

Wed, 05 Jul 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 05 Jul 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
Gram Sevak took a bribe of 10 thousand rupees,arrest by acb
ग्राम सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक ग्राम सचिव को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीबी के महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ग्राम सचिव राजकुमार चौहान ग्राम पंचायत घवा, तहसील लूणी, जिला जोधपुर में पदस्थापित है। जोधपुर निवासी परिवादी श्रवन दास ने एसीबी में यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने मकान का पट्टा बनाने के लिए ग्राम पंचायत घवा के आॅफिस में आवेदन किया था।तब ग्राम सचिव राजकुमार चौहान ने पट्टा बनाने की एवज में श्रवनदास से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। 


तब जोधपुर के एसीबी में पुलिस निरीक्षक गोविंद सिंह चारण द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद आज ग्राम पंचायत घवा के ग्राम सचिव राजकुमार चौहान के पास परिवादी श्रवनदास को रिश्वत की रकम लेकर भेजा। तभी 10 हजार रुपये लेते ही एसीबी ने ग्राम सचिव राजकुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed