{"_id":"59675cff4f1c1bc52d8b474d","slug":"gangrape-by-minor-minor-girl-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में फंसाने का डर दिखा नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में फंसाने का डर दिखा नाबालिग से दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
नाबालिग युवती को चोरी के आरोप में फंसाने का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करवाने का सनसनीखेज मामला आज सामने आया है। ब्यावर सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि लाली उर्फ मंजू नामक महिला ने उसे बुधवार को अपने घर बुलाया। जब वह वहां गई तो चार-पांच युवक पहले से मौजूद थे।
लाली ने उसे चोरी में फंसाने का भय दिखाकर जबरन युवकों के साथ कमरे में धकेल दिया। वहां उसके साथ दुराचार किया गया। घटना के बाद वह थाने पहुंची। यहां पर जब उसने पुलिस को लाली और अपने साथ हुई घटना की शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की बजाय उसे ही घंटों तक थाने में बिठा लिया और उसका मोबाइल व रुपए भी छीन लिए।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि पीड़िता को एसपी के समक्ष पेश करवाकर मुकदमा दर्ज करवाने की गुहार लगाई है। एसपी ने दुराचारियों और दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।