{"_id":"59f03f1c4f1c1b74698b7769","slug":"friendship-was-framed-by-facebook-and-then-raped-a-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
राजधानी में एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने शादी करने का झांसा दिया और फिर कमरे पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला है जयपुर कमिश्नरेट के करधनी थाना इलाके का। जहां फुलेरा निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि रामपुरा डाबड़ी, चौमूं निवासी आरोपी अशोक कुमार वर्मा (25) से कुछ अरसे पहले उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
चैटिंग करते करते आरोपी अशोक ने युवती से शादी करने की बात कही। फिर उसे विश्वास में लेकर जयपुर के करधनी थाना इलाके में बुलाया। जहां एक कमरे में उससे दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो अशोक टाल-मटोल करता रहा और फिर गायब हो गया।

Trending Videos
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
rape
- फोटो : Demo pic
इसके बाद पीड़िता ने अशोक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। केस की जांच एसीपी आस मोहम्मद को सौंपी गई। उनके निर्देशन में थानाप्रभारी अनिल जसोरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हरनाथपुरा गांव, सीकर रोड से कल आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर युवती और महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें शादी का झांसा देने, नौकरी लगवाने या फिर किसी और बहाने से बुलाकर दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की हैं।