फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fraud of Rs 100 crore accused arrest in jodhpur rajasthan

कभी साधु तो कभी सपेरा बन काटी फरारी, यूं पकड़ा गया 100 करोड़ की ठगी का आरोपी

Wed, 10 Jan 2018 07:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 10 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
fraud of Rs 100 crore accused arrest in jodhpur rajasthan
fraud - फोटो : Demo pic
चार राज्यों में करीब 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुआ शातिर ठग कभी साधु के वेश में छिपा तो कभी वह सपेरा बन गया। एक पुलिस कांस्टेबल की सूचना पर आखिरकार यह ठग राजस्थान में सिरोही जिला पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। 
विज्ञापन


एसपी सिरोही ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रमसिंह पुत्र रामसिंह राजपुरोहित है। वह श्री खेतेश्वर अरबन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, सिरोही का अध्यक्ष है। वह गांव पिलोवनी थाना खिवाड़ा जिला पाली हाल गांव पालड़ी एम, जिला सिरोही में रह रहा है।
विज्ञापन


सिरोही जिले के पुलिस कांस्टेबल योगेंद्र सिंह को मिली सूचना पर फरार ठग विक्रम सिंह राजपुरोहित को जोधपुर से पकड़ा गया। अभियुक्त विक्रम सिंह ने वर्ष 2003 में खेतेश्वर आदर्श सोसाइटी खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों में करीब 45 ब्रांचों के जरिए ठगी

fraud of Rs 100 crore accused arrest in jodhpur rajasthan
fraud - फोटो : Demo pic
इस सोसायटी की गुजरात में 22, दमन, दादरनगर हवेली में अनेकों व महाराष्ट्र में 5 शाखाएं खोली गईं। जिसमें सोसायटी की विभिन्न योजनाओं में मोटा मुनाफा देने का लालच देकर करोड़ों रुपए निवेश करवा लिए। 

पुलिस का दावा है कि सिर्फ सिरोही जिले में करीब 40 करोड़ रूपये की राशि तथा राजस्थान व अन्य राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, दादर एण्ड नगर हवेली, दमन दीव में हजारों लोगों के करोड़ो रुपए धोखाधड़ी कर हड़प लिए। 

फिर सोसायटी की विभिन्न राज्यों में करीब 45 ब्राचों को बंद कर फरार हो गये। इसके बाद जिला सिरोही में धोखाधड़ी के सैंकडों प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश शुरु की। पिछले एक वर्ष से ज्यादा वक्त से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

अहमदाबाद, गोवा, नेपाल, हरियाणा, बिहार में भी काटी फरारी

fraud of Rs 100 crore accused arrest in jodhpur rajasthan
एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह इतना शातिर है कि फरार होने के बाद वह अहमदाबाद, गोवा, नेपाल, हरियाणा, बिहार इत्यादि अलग-अलग स्थानों पर साधु का वेश बनाकर रहता था तो कभी-कभी वह सपेरा भी बन जाता था।

पिछले कुछ अरसे से वह जोधपुर में महामंदिर इलाके में किराए के मकान पर रहने लगा। जहां वह अपने भतीजे के संपर्क में था। इसकी सूचना ​कांस्टेबल योगेंद्र सिंह को लग गई। तब वृताधिकारी सिरोही भवानीसिंह के निर्देशन में केतवाली थानाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में आरोपी विक्रम सिंह को जोधपुर से धरदबोचा।

उसका बड़ा भाई शैतान सिंह भी शातिर अपराधी है। एसपी के मुताबिक विक्रम सिंह को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले सिपाही योगेन्द्र सिंह को विशेष पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही पूरी टीम को पुरस्कृत के लिए पुलिस महानिदेशक राजस्थान को अभिशंसा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed