फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Four gangsters arrested in jaipur when they run by train

ज्वैलर को लूटकर ट्रेन से भोपाल भाग रहे चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
Four gangsters arrested in jaipur when they run by train
चार बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 7 मार्च को देर रात एक ज्वैलर के अपहरण का प्रयास कर लाखों रुपए की ज्वैलरी और स्कूटी लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस कमिश्नरेट की महेश नगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में छह बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन

 
इनमें फरार दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। जबकि चार बदमाशों को पुलिस ने जीआरपी और सवाईमाधोपुर पुलिस की मदद से दबोच लिया। उनसे वारदात में प्रयुक्त सेंट्रो कार बरामद कर ली है। जबकि लूटे गए ज्वैलर व स्कूटी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ मनीष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जावेद, इमरान खान व हनुमान मीणा खोह नागोरियान इलाके में लूणियावास के रहने वाले है। जबकि चौथा आरोपी वारदात का मास्टर माइंड सुभाष बर्मन मूल रुप से कूचबिहार, पश्चिम बंगाल का का है। यहां भोजपुरा कच्ची बस्ती, अशोक नगर इलाके में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के शिकार विवेक विहार, श्याम नगर निवासी ज्वैलरी व्यापारी शिवराज झालानी है, जिनकी जौहरी बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। आरोपी सुभाष बर्मन ज्वैलरी का काम करने से शिवराज को पहचानता था। उसी ने ज्वैलर शिवराज की रैकी कर गिरोह के साथियों से वारदात रची थी।
 

डिक्की में करीब चार लाख रुपए कीमत का एक हार रखा था

Four gangsters arrested in jaipur when they run by train
लूट - फोटो : अमर उजाला
गत 7 मार्च को देर रात शिवराज स्कूटी पर जौहरी बाजार से घर लौट रहे थे। डिक्की में करीब चार लाख रुपए कीमत का एक हार रखा था। वह करीब 11 बजे सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र से होकर शर्मा कॉलोनी पहुंचे। जहां साजिश के तहत बदमाशों ने आॅटोरिक्शा से ​शिवराज की स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद सेंट्रो कार में सवार अन्य बदमाशों ने उनका अपहरण कर कार में डालने की कोशिश की। उनकी स्कूटी, सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। लेकिन चिल्लाने पर बदमाशों ने शिवराज को वहीं छोड़ दिया और भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। सूचना मिली कि आरोपी लूट के माल के बंटवारे के बाद जयपुर से ट्रेन में बैठकर भाग निकले। जिसकी भनक लगने पर महेश नगर थानाप्रभारी सरदार सिंह ने जीआरपी जयपुर और सवाईमाधोपुर पुलिस की मदद से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed