{"_id":"59e082cc4f1c1b70548b72a8","slug":"falahari-baba-came-to-the-hospital-for-routine-checkup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चैकअप के लिए अस्पताल पहुंचा फलाहारी बाबा, डॉक्टर ने दे दी ये सलाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैकअप के लिए अस्पताल पहुंचा फलाहारी बाबा, डॉक्टर ने दे दी ये सलाह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
जेल की गाड़ी में फलाहारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण मामले में न्यायिक अभिरक्षा में बंद फलाहारी बाबा का एक शिकायत के चलते आज फिर मेडिकल चैकअप हुआ। डॉक्टर ने बाबा को एक बार फिर फिट घोषित कर दिया।
अलवर जिले में यौन शोषण केस में फंसे फलाहारी बाबा ने जेल प्रशासन से तबीयत खराब होने की शिकायत की। इस पर जेल प्रशासन आज सुबह उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय इलाज के लिए लाया। यहां सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बाबा का चैकअप गाड़ी में ही कराने के लिए डॉक्टर को बुलाया।
डॉक्टर ने गाड़ी में चैकअप से मना कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल के अंदर ले जाया गया जहां जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया। इस दौरान डॉक्टर ने केवल यूरिन नली बदलने के लिए कहा है। डॉक्टर ने बाबा को फिट बताया है। इससे पूर्व फलाहारी बाबा के द्वारा बीमारी का कई बार नाटक किया जा चुका है, लेकिन डॉक्टरों के द्वारा उसे फिट घोषित कर दिया था।

पहले भी आ चुका है अस्पताल
फलाहारी बाबा
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि बिलासपुर की एक युवती ने फलाहारी बाबा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पिछले महीने फलाहारी बाबा को अलवर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। तब से फलाहारी बाबा कोर्ट के आदेश पर अलवर जिला कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बन्द है।
बाबा का इलाज डॉक्टर राजकुमार सक्सेना और डॉक्टर योगेश उपाध्याय ने इलाज किया और बाबा को फिट घोषित कर दिया। डॉक्टर योगेश उपाध्याय ने बताया कि बाबा का आज चैकअप किया गया है बाबा एकदम स्वस्थ हैं।