{"_id":"5a2418524f1c1b76678bf299","slug":"fake-currency-trafficking-was-going-on-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों की तस्करी के एवज में मिलता था यह, जेल से मिला था सप्लाई का आॅर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोटों की तस्करी के एवज में मिलता था यह, जेल से मिला था सप्लाई का आॅर्डर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार राजीब शेख
- फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी जयपुर में नकली नोटों के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ में अहम खुलासे हो रहे हैं। एसओजी राजस्थान की टीम ने बीती रात एक युवक को जयपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा था। उसके पास से दो हजार रुपए के 95 नकली नोट बरामद हुए थे।
पकड़ा गया आरोपी 19 साल का राजीव शेख मुर्शिदाबाद, उत्तरपाड़ा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आज आरोपी को कोर्ट में पेशकर एसओजी ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में सामने आया कि नकली नोट बनाने वाले गिरोह ने इनकी सप्लाई विभिन्न शहरों तक करने के लिए बेरोजगार युवकों को शामिल कर रखा है।
एडिशनल एसपी करन शर्मा के मुताबिक नकली नोट लेकर जयपुर पहुंचे आरोपी राजीब शेख को कल जयपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा था। उसने बताया कि वह सिर्फ पांच हजार रुपए के लालच में यह काम कर रहा था। गैंग से जुड़े किसी तस्कर ने नकली नोट पहुंचाने की एवज में 5 हजार रुपए देने की बात कही थी।

Trending Videos
इस जेल में बंद बदमाशों से जुड़े हैं तार
दो हजार का नोट
- फोटो : self
पूछताछ में इस मामले के तार बहरामपुर की जेल से जुड़े होने की भी बात सामने आई है। पूछताछ में राजीब शेख ने बताया है कि वह लूट के मुकदमे में पश्चिम बंगाल की बहरामपुर जेल में बंद था। जहां उसकी मुलाकात जाली नोट सप्लाई करने वाले बदमाशों से हुई। जेल से छूटने के बाद जेल से ही किसी बदमाश का फोन आया था।
उसने धौलियान से दो लोगों ने नोटों का बैग लेकर जयपुर ले जाने को कहा था और इस काम के बदले 5 हजार रुपए मिलने वाले थे। इस पर वह नकली नोट लेकर जयपुर पहुंचा था। यहां इन नोट को किसे सप्लाई करना था? एसओजी उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटी है। वहीं जब्त हुए नकली नोटों को एसओजी रिजर्व बैंक और नासिक प्रेस में भिजवाने की तैयारी में है।