फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Drug smuggler caught by police

पुलिस ने पकड़ा ड्रग स्मगलर, वो निकला वाहन चोर भी

Thu, 05 Oct 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 05 Oct 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler caught by police
- फोटो : demo
पुलिस ने एक ड्रग स्मगलर को पकड़ा, उसके बास से ब्राउन शुगर भी पकड़ी। पूछताछ में हुए खुलासे ने पुलिस चौंक गई जब उसे पता चला कि युवक वाहन चुराने में भी लिप्त रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, उदयपुर जिले के नाई थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान युवक को दस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम कपिल पुत्र दामोदर व्यास निवासी हेलाघाटी रामपुरा बताया। उसने यहां अंबामाता क्षेत्र में एक बाइक भी चुराना स्वीकार किया है। आरोपी ने पूछताछ में ब्राउन शुगर सप्लायर मठ अंबामाता निवासी आलम पुत्र अखलाक से खरीदना बताया है। अब पुलिस आलम को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

यहां सक्रिय हैं गिरोह

Drug smuggler caught by police
नाई थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिये पता चला था कि एक युवक अवैध रूप से ब्राउनशुगर लेकर निकला है। उसके दूधतलाई क्षेत्र के सीतामाता मंदिर की तरफ आना बताया गया था। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की। पुलिस को देख युवक भागने लगा तो पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में कपिल ने अंबामाता क्षेत्र से पिछले दिनों एक बाइक भी चोरी करना बताया।

गौरतलब है कि उदयपुर शहर के कई इलाकों में अवैध तरीके से मादक पदार्थों की सप्लाई का कारोबार लगातार फलीभूत होता जा रहा है। जगदीश चौक, घंटाघर, रंग निवास सहित कई क्षेत्रों में गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed