फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Deer hunting in Indo-Pak border area, five arrested

भारत-पाक बॉर्डर इलाके में हिरणों का शिकार, दावत की थी तैयारी

Sun, 10 Sep 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Deer hunting in Indo-Pak border area, five arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर के नहरी क्षेत्र मोहनगढ में चिंकारा हिरण शिकार के मामले लगातार बढते जा रहे हैं। आज भी यहां मोहनगढ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे ही मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहनगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीरो हेड माईनर पर कुछ लोग चिंकारा हिरण का शिकार करने के बाद दावत करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर सतर्क हुए पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को एक बर्तन में चिंकारा हिरण का मांस पकते हुए नजर आया। पुलिस ने यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस को देख तीन शिकारी यहां से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने नहरी क्षेत्र से तीन हिरणों का शिकार किया था। मौका स्थल पर एक हिरण के सिर व खाल तो बरामद हुए, लेकिन दो हिरणों के सिर व खाल की तलाश लगातार जारी है। गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व भी चिंकारा हिरण शिकार के मामले में मोहनगढ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed