फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Counting of municipal corporation's ward 76 by-polls on Friday

नगर-निगम के वार्ड 76 में हुए उपचुनाव की मतगणना कल

Thu, 05 Oct 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 05 Oct 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Counting of municipal corporation's ward 76 by-polls on Friday
- फोटो : Demo pic
जयपुर नगर-निगम के वार्ड 76 में हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को बनीपार्क में मीरा मार्ग पर स्थित राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 8 बजे से आरंभ होगी। रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम जयपुर (प्रथम) आशीष कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों का मतगणना स्थल पर अंतिम प्रवेश समय प्रातः 7 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार मतगणना अभिकर्ता, अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता का भी मतगणना स्थल पर प्रवेश समय प्रातः 7 बजे से 7.30 रहेगा। मतगणना स्थल पर वाहनों का प्रवेश निषेध होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रेस व मीडिया के संवाददाताओं को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश कार्ड के द्वारा एन्ट्री दी जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की धारदार वस्तु एवं अन्य आपराधिक वस्तुओं का लाना निषेध रहेगा। मतगणना स्थल में अधिकृत प्रवेश कार्ड द्वारा ही मोबाईल ले जाने की अनुमति होगी, शेष सभी का मोबाईल ले जाना निषेध रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed