फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Constable fleeing police custody in Nagaur

पुलिस को गच्चा देकर फरार हुआ गिरफ्तार कांस्टेबल

Mon, 19 Jun 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 19 Jun 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Constable fleeing police custody in Nagaur
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
नागौर जिले के गच्छीपुरा थाना क्षेत्र रविवार देर रात को एक युवती को भगाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कांस्टेबल ने गच्छीपुरा थाना पुलिस को गच्चा दे दिया और पुलिस हिरासत से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कांस्टेबल प्रकाश है। उसे नागौर की गच्छीपुरा थाना पुलिस रविवार शाम को जोधपुर से गिरफ्तार किया था और उसे रात को लेकर नागौर पहुंची। वहां जोधपुर बाईपास पर पुलिस टीम एक होटल पर खाना खाने रुक गई। जहां आरोपी कांस्टेबल प्रकाश ने खाना खा रहे पुलिसकर्मियों से टॉयलेट जाने का बहाना बनाया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उसे अकेले ही भेज दिया। इसके बाद आरोपी प्रकाश होटल के पास खाली जगह पर गया। टॉयलेट करने के काफी देर बाद तक आरोपी नहीं लौटा तब पुलिस टीम को संदेह हुआ। उन्होंने आरोपी प्रकाश की तलाश शुरू की। लेकिन तब तक वह गच्चा देकर फरार हो चुका था। तब गच्छीपुरा थाने की पुलिस टीम के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आसपास तलाश करने के बाद नागौर जिला पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली और सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। सादावर्दी में स्पेशल पुलिस टीम ने भी आरोपी की तलाश शुरु की। लेकिन जोधपुर कमिश्नरेट में तैनात आरोपी कांस्टेबल प्रकाश का सुराग नहीं लगा।

गौरतलब है कि प्रकाश के खिलाफ एक युवती को भगाकर ले जाने का मामला गच्छीपुरा थाने में गत दिनों दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed