फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   blame at Education Institute owner

शिक्षण संस्थान का मालिक 30 लाख के गबन के बाद फरार

Sun, 18 Jun 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
blame at Education Institute owner
अजमेर में एक शिक्षण संस्थान के संचालक पर बच्चों की फीस और फैकल्टी के वेतन का गबन करने का आरोप है। पीड़ितों ने इस संबंध में आरोपी संचालक के खिलाफ क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। उधर, पुलिस ने संचालक की गुमशुदगी दर्ज होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में संचालित एजुकेशन एरा शिक्षण संस्थान के संचालक विजेन्द्र जैन इन दिनों लापता चल रहे हैं। संस्थान के टीचर त्रिलोक गोयल ने कहा कि विजेन्द्र जैन ने संस्थान में पार्टनरशिप के नाम पर उनसे 20 लाख रुपए लिए थे जिसका अब तक कोई लाभ नहीं दिया। जैन ने संस्थान में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की फीस भी उठा ली और फैकल्टी के टीचर्स को तीन माह से वेतन भी नहीं दिया। जैन ने लगभग 30 लाख का गबन किया है। उन्होंने कहा कि जब वह थाने पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने विजेन्द्र जैन की गुमशुदगी दर्ज होने की बात कही और मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपनी पीड़ा से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed