{"_id":"594682b84f1c1b3c4f8b4641","slug":"blame-at-education-institute-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थान का मालिक 30 लाख के गबन के बाद फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षण संस्थान का मालिक 30 लाख के गबन के बाद फरार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में एक शिक्षण संस्थान के संचालक पर बच्चों की फीस और फैकल्टी के वेतन का गबन करने का आरोप है। पीड़ितों ने इस संबंध में आरोपी संचालक के खिलाफ क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। उधर, पुलिस ने संचालक की गुमशुदगी दर्ज होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में संचालित एजुकेशन एरा शिक्षण संस्थान के संचालक विजेन्द्र जैन इन दिनों लापता चल रहे हैं। संस्थान के टीचर त्रिलोक गोयल ने कहा कि विजेन्द्र जैन ने संस्थान में पार्टनरशिप के नाम पर उनसे 20 लाख रुपए लिए थे जिसका अब तक कोई लाभ नहीं दिया। जैन ने संस्थान में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की फीस भी उठा ली और फैकल्टी के टीचर्स को तीन माह से वेतन भी नहीं दिया। जैन ने लगभग 30 लाख का गबन किया है। उन्होंने कहा कि जब वह थाने पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने विजेन्द्र जैन की गुमशुदगी दर्ज होने की बात कही और मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपनी पीड़ा से अवगत करवाएंगे।