फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Blackmail arrested from Mumbai for three days remand, on one hand, in custody

हाई प्रोफाइल रेप ब्लैकमेलिंगः एक और युवती धरी, DJ अदा रिमांड पर

Tue, 16 May 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 16 May 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
 Blackmail arrested from Mumbai for three days remand, on one hand, in custody
blackmail - फोटो : Demo pic
जयपुर के हाई प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग कांड में मुंबई से एसओजी के गिरफ्त में आई ब्लेकमेलर डीजे अदा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। अब एसओजी गहनता से डीजे अदा उर्फ शिखा तिवाड़ी उर्फ अंकिता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों के मुताबिक इस अंतराज्यीय ब्लैकमेलर गिरोह में नामजद एक और फरार युवती आकांक्षा को एसओजी ने अजमेर से पकड़ा है। वह गिरफ्तारी आरोपी फर्जी मीडियाकर्मी बने अक्षत शर्मा की नजदीकी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एसओजी इस गिरोह में शामिल आरोपी शिखा तिवाड़ी उर्फ डीजे अदा को भी आकांक्षा से आमने सामने करवाएगी। ताकि और भी खुलासे हो सके। सीताराम बाजार, ब्रह्मपुरी निवासी आरोपी शिखा तिवाड़ी उर्फ अदा पर वैशाली नगर के डॉक्टर सुनीत सोनी से बलात्कार के एक झूठे मुकदमे में राजीनामा करने की एवज में एक करोड़ रुपए वसूलने का आरोप है।
विज्ञापन


इसमें उसने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की थी। मामले का खुलासा होने पर वह जयपुर छोड़कर चली गई और मुंबई में रहने लगी। वहीं एक अंधेरी वेस्ट, लोखंडवाला, मुंबई में एक फ्लैट ले लिया। वहीं अपनी डीजे बैंड बना लिया और बड़े होटलों में प्रोग्राम करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि एसओजी द्वारा दिसम्बर 2016 में बलात्कार की धमकी देकर ब्लैकमैलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। जिसमें अभी तक 32 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। जबकि आरोपी शिखा तिवाड़ी दिसम्बर 2016 से फरार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed