{"_id":"59ce66864f1c1bf3538b4fdb","slug":"betting-on-the-match-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सटोरियों से सांठ-गांठ के आरोपी लाइन हाजिर पुलिसकर्मियों ने पकड़वाया सट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सटोरियों से सांठ-गांठ के आरोपी लाइन हाजिर पुलिसकर्मियों ने पकड़वाया सट्टा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पुलिकर्मियों को सटोरियों से सांठ-गांठ के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था। अब इन्हीं की सूचना पर पुलिस ने इंडिया-आस्ट्रेलिया किक्रेट मैच पर लाखों का सट्टा पकड़ा है।
मामला राजस्थान के ब्यावर का है। पुलिस ने ब्यावर में सटोरियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। ये सटोरिये यहां इंडिया-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। यहां 14 अगस्त को जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने ब्यावर सिटी थाने में तैनात मनमोहन, दिनेश और महेन्द्र को सटोरिए से सांठ-गांठ करने के आरोप में लाइन हाजिर किया था।
इसी दौरान बीते दिन हुए इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच पर लग रहे सट्टे की तीनों पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षु आरपीएस डाॅ. प्रियंका को सूचना दी। इस पर प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका ने बलाड़ रोड़ स्थित मकान पर दबिश देकर विशाल सोनी और मुकेश साहू को सट्टा कारोबार चलाते पकड़ा। यहां से करीब 11 लाख रुपए के सट्टे का हिसाब, लैपटाॅप, 21 मोबाइल फोन, एलईडी, सैटटाॅप बाॅक्स सहित अन्य सामान बरामद किया गया।