{"_id":"59da11ca4f1c1bec538b659a","slug":"after-getting-the-signal-from-the-prison-he-came-to-shoot-the-jeweler","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल से मिला ज्वैलर को शूट करने का हुक्म, फिर हुआ कुछ ऐसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से मिला ज्वैलर को शूट करने का हुक्म, फिर हुआ कुछ ऐसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 08 Oct 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद आका ने शहर के ज्वैलर को शूट करने के लिए हुक्म दिया। शार्प शूटर रैकी करते हुए फायरिंग का मौका तलाश रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धरदबोचा।
दरअसल अजमेर स्पेशल पुलिस की टीम ने रविवार को बड़ी वारदात करने की फिराक में आए बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया बदमाश अपने दो साथियों के साथ स्वर्ण व्यवसायी पर फायरिंग करने आया था।
कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि स्पेशल पुलिस की टीम के इंचार्ज विजय सिंह को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश चूड़ी बाजार स्थित सर्राफा बाजार में वारदात की मंशा से हथियार लेकर घूम रहे हैं। इस पर मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर आर.आर. ज्वैलर्स के पास रैकी कर रहे युवक को दबोचा।

Trending Videos
दो गुर्गे भाग गए
demo pic
युवक को दबोचते ही बाईक पर बैठे दो बदमाश भाग छूटे। उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवाई गई लेकिन वह उन्हें पकड़ने में नाकाम रहे। पकड़ा गया बदमाश हटूण्डी रोड़ माखुपुरा निवासी प्रेम सिंह रावत उर्फ प्रेमा है। प्रेमा ने बताया कि बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी की हत्या में जेल में बंद संजय मीणा के कहने पर वह आर.आर. ज्वैलर्स के मालिक रामेश्वर व उसके बेटे संजय पर फायरिंग करने आए थे।
उसके दो साथियों के पास दो देशी कट्टे भी थे। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि संभवतया फायरिंग करने आए बदमाश संजय मीणा के गुर्गे हैं और मामला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है। संजय मीणा को जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार करके मामले की जांच की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई मनोज कुमार, हैडकॉन्सटेबल मनोहर सिंह, कॉन्सटेबल रतन सिंह, जितेन्द्र व रतन सिंह है।