फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A target of making petrol pump operator, looted millions of rupees in just 10 seconds

पेट्रोल पंप संचालक को बनाया निशाना, महज 10 सैकंड में लूटे लाखों रुपए 

Wed, 08 Nov 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 08 Nov 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
A target of making petrol pump operator, looted millions of rupees in just 10 seconds
loot demo pic - फोटो : Demo pic
सरेराह बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप संचालक से लाखों रुपए लूट लिए। वारदात महज 10 के बीच हुई। इससे लूट का शिकार संभल भी नहीं सका और वारदात के बाद लुटेरे बेखोफ भाग निकले। नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन सुराग नहीं मिला। अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि लुटेरों का हुलिया या उनका बाइक नंबर आ सके।
विज्ञापन


यह वारदात हुई राजस्थान के सिरोही शहर में। जहां बीती रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक सुरेंद्र जैन से 2.93 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित के मुताबिक वारदात के वक्त बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की और महज 10 सैकंड में लूट को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वारदात से पहले बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक की गतिविधि पर निगरानी कर रैकी की और फिर लूट की वारदात की। पुलिस के मुताबिक राजमाता धर्मशाला स्थित पेट्रोल पंप के मालिक सुरेंद्र जैन कल रात आठ बजे अपने स्कूटर से घर के लिए रवाना हुए थे। वे एसबीआई बैंक के सामने पहुंचे। तभी तेजी से एक बदमाश आया और सुरेंद्र जैन के स्कूटर पर गिर गया। वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश ने स्कूटर के आगे लगी जाली में रखा बैग उठाया और कुछ दूर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। जिसमें करीब 2.93 लाख रुपए रखे थे। यह पेट्रोल पंप का केश कलेक्शन की रकम थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पास ही स्थित एसबीआई बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed