{"_id":"58eb8e314f1c1b333bcf54a6","slug":"a-mentaly-disgturb-persson-fell-into-well-and-got-death-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी कमजोरी से बिगड़ा संतुलन और कुएं ने मौत के मुंह में खींच लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिमागी कमजोरी से बिगड़ा संतुलन और कुएं ने मौत के मुंह में खींच लिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
roopvas, muhana
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहाना इलाके के जयसिंहपुरा रुपवास गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की सोमवार को कुएं में डूबने से मौत हो गई।
मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि मृतक श्रीनारायण जाट करीब 45 साल के थे। उनके बेटे ने रिपोर्ट में बताया कि पिता श्रीनारायण की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सुबह करीब आठ बजे वह श्रीनारायण घर के समीप ही बने कुएं पर गए थे। जहां वे कुएं में पानी देख रहे थे। तभी शरीर का संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर पड़े।
उधर, परिजनों को श्रीनारायण नजर नहीं आए तब कुएं की तरफ जाकर देखा जहां पानी में उनका शव तैर रहा था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वे शोर मचाने लगे तब आसपास के लोग दौड़कर आए। मुहाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कुएं में गहराई तक पानी होने से सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। तब नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक जगदीश प्रसाद के निर्देशन में गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।